बृद्ध ने दो नाबालिग बहनों के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो,किशनगंज

किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एक बृद्ध पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों नाबालिग लड़कियां रिश्ते में मौसेरी बहन बताई जाती है। दोनों की उम्र मात्र छह और बारह वर्ष है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने महिला के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बृद्ध को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शहर के उत्तरपाली निवासी 68 वर्षीय राम कृपाल मंडल के रूप में की गई है। वहीं एसपी सागर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत दर्ज होने के साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है।
वहीं पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने गयी थी। जब वह शाम के वक्त काम से घर वापस लौटी तो उन्हें बच्चियां रोती मिली। पूछने पर बच्चियों ने बताया कि गुरुवार शाम दोनों बहनें पड़ोस में निर्माणाधीन मकान की तरफ खेलने गई थी। दोनों शाम में बगल में बन रहे नये मकान की तरफ गयी थी। जहां मकान की रखवाली करने वाले उत्तरपाली निवासी आरोपी राम कृपाल मंडल ने दोनों बहनों को चॉकलेट खाने के लिए 20-20 रुपये देने का लालच दिया। बच्चियों के द्वारा इंकार किये जाने पर आरोपी राम कृपाल हाथ पकड़ कर उन्हें निर्माणाधीन मकान में ले गया और बारी बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म किया। बच्चियों के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद परिजन आरोपी के पास पहुंचे। लेकिन वह घटना से इंकार करते हुए भाग गया। दुष्कर्म किये जाने के कारण बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई थी। नतीजतन परिजनों ने दोनों बच्चियों को गुरुवार रात इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस अभिरक्ष में दोनों का इलाज जारी है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने सदर अस्पताल में बच्चियों का मेडिकल जांच भी कराया है। ताकि आरोपी के विरुद्ध पुख्ता सबूत इकट्ठी की जा सके। जबकि गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जबकि घटना को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।