विधि व्यवस्था कोषांग : 509 अनुज्ञप्ति धारियों जमा कराया है अपना आर्म्स

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

बिहार विधान सभा निर्वाचन के दृष्टिगत, भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु जिला स्तर पर गठित विधि-व्यवस्था कोषांग अन्तर्गत इस जिले में अवांछित व्यक्तियों व पदार्थों यथा-मादक पदार्थ, अवैध राशि एवं अवैध अस्त्र-शस्त्र की रोकथाम हेतु अन्तर जिला सीमा पर कुल 14 चेक पोस्ट तथा अन्तराष्ट्रीय सीमा पर कुल 12 चेक पोस्ट निर्माण किया गया है। चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था हेतु FST-15, SST-16 तथा QRT-05 अलग-अलग स्थलों पर सक्रिय रूप से कार्यरत है। विधि व्यवस्था कोषांग अन्तर्गत चुनाव घोषण की तिथि से अद्यतन निम्न कार्रवाई की गयी है। 5 नवंबर तक कुल 15 अवैध शस्त्र तथा 117 गोली जब्त किया गया है
जिलान्तर्गत कुल 557 आर्म्स अनुज्ञप्तिधारी में से अब तक कुल 509 आर्म्स अनुज्ञप्तिधारी द्वारा अपना आर्म्स जमा करवाया गया है एवं 48 अनुज्ञप्तिधारी व्यक्तियों को आर्म्स जमा करने से मुक्त किया गया है।चुनाव घोषणा की तिथि से 5 नवंबर तक कुल 6984 व्यक्तियों द्वारा बंध पत्र समर्पित किया गया है। जिसमें 5.11.2025 को बंध पत्र समर्पित करने वाले व्यक्तियों की संख्या 105 है। चुनाव घोषणा की तिथि से अद्यतन प्राप्त 419 अजमानतीय वारंट (NBW) के विरूद्ध 316 अजमानतीय वारंट को तामिल कराया गया है। बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2024 की धारा-3 तहत कुल 162 व्यक्तियों के विरूद्ध निरूद्धादेश निर्गत किया गया है। जिसमें एक अपराधी को जिला बदर (मधेपुरा जिला) किया गया है।
जिलान्तर्गत 195 Vulnerable बुथों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वाले कुल 602 व्यक्तियों के विरूद्ध BNSS की धारा-126 with 135 (3) के तहत कार्रवाई की गयी है।