5 किलोमीटर बॉर्डर यूनिटी रन कार्यक्रम, 45 वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर के तत्वावधान में शनिवार 13 दिसंबर को 5 किलोमीटर बॉर्डर यूनिटी रन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 45 वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह द्वारा झंडी दिखाकर भीमनगर पेट्रोल पंप से किया गया। यह दौड़ निर्धारित मार्ग से होते हुए 10+2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उच्त्तम महाविद्यालय के खेल मैदान में संपन्न हुई। इस दौरान वाहिनी मुख्यालय में वृहद पौधारोपण का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 600 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिनमें 50 महिलाएँ शामिल थीं साथ ही जीवंत गांव के 250 प्रतिभागी थे तथा बड़ी संख्या में एसएसबी कर्मियों एवं स्थानीय युवा शामिल थे। दौड़ समाप्ति के बाद विद्यालय परिसर में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

महिला वर्ग के विजेता:

. प्रथम स्थान – रानी कुमारी
. द्वितीय स्थान –सैका
. तृतीय स्थान – काजल कुमारी

पुरुष वर्ग के विजेता:-

. प्रथम स्थान –तारिक अनवर
. द्वितीय स्थान – नसीम अख्तर
. तृतीय स्थान – वहादुज्जमा

विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’ द्वारा पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एस एन विद्यालय तथा कैम्ब्रिज स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं अतिरिक्त सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर कमांडेंट जनार्दन मिश्रा क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया , जगदीश कुमार शर्मा ,द्वितीय कमान अधिकारी 45 वी वाहिनी ,बीरपुर , उप कमांडेंट प्रवीण कौशिक, उप कमांडेंट सुमन सौरभ, एसपीडीओ बीरपुर, कैप्टेन दिलीप कुमार यादव, प्रिंसिपल मिथिलेश कुमार झा कैम्ब्रिज स्कूल ,भीमनगर पैट्रॉल पम्प चेयरमैन बी के राय , पंचायत एवं गाँव के जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार , मीडिया बंधु तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में भाईचारे, एकता और फिटनेस को बढ़ावा देने के इस प्रयास को महत्वपूर्ण बताया।
45 वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सीमा क्षेत्रों में सामुदायिक सहभागिता तथा राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।