45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के सौजन्य से संदीक्षा परिवार के लिए पिकनिक का आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर द्वारा 18 जनवरी को सीमा चौकी कटैया के कार्यक्षेत्र में बल मुख्यालय के वार्षिक कैलेंडर में निर्धारित संदीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप, संदीक्षा परिवार, 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल की समस्त महिलाओं के लिए पिकनिक का सफल आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में तत्कालीन संदीक्षा उपाध्यक्षा रेखा सुमन सहित अन्य संदीक्षा सदस्य, महिला बलकर्मी एवं बच्चों ने सहभागिता की तथा दिन के भोजन साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया । कार्यक्रम के दौरान बच्चों व संदीक्षा परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट गौरव सिंह, द्वितीय-कमान-अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा एवं अधिकारीगण के साथ निरीक्षक हितेश्वरी सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं बल कार्मिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कमांडेंट ने सभी को तनावमुक्त रहकर कार्य करते रहने और अपने बल की महिमा को आगे बढ़ाने के बारे में बताया।