न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
रविवार की अहले सुबह करीब 4 बजे राघोपुर थाना की पुलिस ने सिमराही जेपी चौक एनएच 27 से भारी मात्रा में गांजा से भरा एक लग्जरी बॉलरों गाड़ी BR37-P 3853 पकड़ी है। पुलिस ने उसे वाहन जब्त कर लिया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर रविवार सुबह एन एच 27 जे पी चौक को जाम कर वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति से आ रही वाहन को रोका जिसमें चालक मो अजीर आलम अररिया आर एस निवासी आलम खान जिला अररिया को 451 किलो प्रतिबंधित गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।इस बाबत राघोपुर थाना एन डीपीएस एक्ट के त हत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत मेंजेल भेजा जा रहा है।

































