न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सशस्त्र सीमा बल 45वीं वाहिनी, बीरपुर की सीमा चौकी कुनौली ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 192 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) जब्त किया तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
लजानकारी देते हुए गौरव सिंह कमांडेंट 45 वी वाहिनी ने बताया की सूचना मिली थी कि ग्राम धरहरा, सीमा स्तंभ संख्या 221/1 के पास, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 2.5 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है ।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए सहायक उपनिरीक्षक ट्शेरिंग नोरबो की अगुवाई में नाका दल का गठन किया गया । नाका दल संदिग्ध स्थान पर पहुँच कर ख़ुद को छिपाते हुए नाका लेआउट किया।
कुछ समय बीत जाने के बाद 7-8 व्यक्तियों की नदी किनारे कुछ हलचल दिखायी देती है ।
नाका पार्टी को देखते ही सभी व्यक्ति अपना स्थान छोड़ कर भागने लगे । नाका दल के अथक प्रयास से एक व्यक्ति पकड़ा गया ।
पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया की कुछ दूरी पर गांजा छिपा कर रखा गया है।
विधिवत तरीके से बताए गए स्थान की तलाशी के दौरान 8 बोरों में कुल 192 किलोग्राम गांजा (प्रत्येक बोरा लगभग 24 किलोग्राम) बरामद किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अमोद कुमार, पुत्र शंकर यादव, निवासी ग्राम धरहरा, थाना कुनौली, जिला सुपौल के रूप में की गई है।
नाका पार्टी में एएसआई/जीडी त्सेरिंग नॉर्बू सहित 7 अन्य एसएसबी कर्मी शामिल थे।
बरामद गांजा एवं गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत थाना कनौली को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंपा जाएगा।
एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

































