न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल / राघोपुर
थाना क्षेत्र के राम विशनपुर गांव के समीप एनएच 27 पर रविवार की दोपहर करीब एक बजे एक अज्ञात ट्रक ने एक 14 वर्षीय लड़की को कुचल दिया। जिस घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़कर किशोरी को उठाकर रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। मृतक किशोरी की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत के वार्ड 12 निवासी छोटेलाल शर्मा के 14 वर्षीय पुत्री रीता कुमारी के रूप में किया गया। बताया जा रहा है घटना के वक्त मृतक लड़की खेत से कम कर अपने घर लौट रही थी, इस दौरान वह सड़क पर कर रही थी। जहां उसे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने धक्का मारकर भाग निकला। उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 को घटना स्थल पर बांस बल्ला के सहारे सड़क जाम पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस कारण देखते ही देखते घटना स्थल पर एनएच के दोनों लेन में दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई, और यातायात पूरी तरफ ठप हो गया। घटना से आक्रोशित जाम कर्ताओ ने कहा कि एनएच 27 पर संवेदक द्वारा कार्य करवाने के नाम पर वन वे किया हुआ है, जिस कारण इतनी बड़ी हादसा घटित हुई है। लोगों ने कहा है एनएच के संवेदक द्वारा एक दो घंटे काम कर छोड़ दिया जाता है लेकिन सड़क हमेशा वन वे ही रहता है, जिस कारण एक सड़क पर वाहनों की अत्यधित दबाव बना रहता है। हालांकि जिस वक्त लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहा था उस वक्त जख्मी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन लोगों ने जाम स्थल पर जख्मी लड़की के मौत की खबर फैला दिया था जिस कारण लोग और आक्रोशित हो रहा था। हालांकि घटना एवं जाम की सूचना पर राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचीं और लोगों को समझ बुझाकर जाम समाप्त करवाने के प्रयास में जुट गया। करीब जाम के एक घंटे बाद राघोपुर थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया, उसके बाद उक्त सड़क पर पुनः आवागमन बहाल हो सका।
इस बावत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवा दिया गया। बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर दीपक गुप्ता ने बताया कि लड़की की बायां पैर और उसका सर गंभीर रूप से जख्मी है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है।


























