12 मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट स्थापित, 2 आर्म्स और 99 गोली जब्त

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

बिहार विधान सभा निर्वाचन, 2025 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान हेतु जिला स्तर पर गठित विधि-व्यवस्था कोषांग अन्तर्गत अवांछित व्यक्तियों/पदार्थों यथा-मादक पदार्थ अवैध राशि एवं अवैध अस्त्र-शस्त्र की रोकथाम हेतु अन्तर जिला सीमा पर कुल 14 चेक पोस्ट तथा अन्तराष्ट्रीय सीमा पर कुल 12 चेक पोस्ट निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त 12 मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट भी बनाया गया है। विधि व्यवस्था कोषांग अन्तर्गत चुनाव घोषण की तिथि से अद्यतन 2 शस्त्र (Arms) एवं 99 गोली (Cartridges) जब्त किया गया है। सुपौल जिला के कुल-557 आर्म्स अनुज्ञप्तिधारी में से 140 आर्म्स अनुज्ञप्तिधारी द्वारा अपना आर्म्स जमा करवाया गया है। विधान सभा चुनाव घोषणा की तिथि से आज तक कुल 3543 व्यक्तियों द्वारा बॉन्ड डॉन समर्पित किया गया है, जिसमें दिनांक 11.10.2025 को बॉन्ड डॉन समर्पित करने वाले व्यक्तियों की संख्या 258 है। इसके साथ ही 34 व्यक्तियों के विरूद्ध, जिसमें 11.10.2025 का 4 व्यक्ति शामिल है, के विरूद्ध NBW निर्गत किया गया है। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था के सुदृढिकरण हेतु FST-15, SST-16 तथा QRT-05 अलग-अलग स्थलों पर सक्रिय रूप से कार्यरत है।