न्यूज स्कैन ब्यूरो, कटिहार
102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ कटिहार के बैनर तले एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर शुक्रवार से हैं। इस संबंध में 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ कटिहार के अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि सरकार एंबुलेंस कर्मियों के साथ अनदेखी कर रही है । सरकार को समझना चाहिए कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में खड़े रहने वाले एंबुलेंस कर्मियों को उनके कार्य के हिसाब से सही वेतन मिलना चाहिए । इस विषय पर सरकार के द्वारा कोई उचित पहल नहीं किया जा रहा है ,जिसके कारण आज शुक्रवार से हम लोग अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
मांगों में प्रत्येक चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों को प्रति 8 घंटा श्रम अधिनियम के अनुसार न्यूनतम मजदूरी 21000 रुपया एवं अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भुगतान किया जाए ,ठेकेदारी प्रथा को बंद कर सरकारीकृत किया जाए, दुर्घटना बीमा के तहत कर्मचारियों को 20 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए ,बिना शर्त हम लोगों को नियुक्ति पत्र एवं सैलरी सीट दिया जाए, हटाए गए कर्मियों को वापस कार्य पर रखा जाए, नवंबर 2024 का कटा हुआ वेतन पूर्ण भुगतान किया जाए,निश्चित समय पर वेतन एवं वेतन स्लीप दिया जाए एवं 102 एंबुलेंस का रखरखाव मेंटेनेंस सही ढंग एवं सही समय से किया जाए है। मौके पर सचिन अब्दुल मतीन कोषाध्यक्ष मणिकांत झा सहित दर्जनो की संख्या में कर्मी मौजूद रहे ।
































