शाहकुंड। गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में शाहकुंड मुख्य बाजार पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर आवागमन बाधित कर दिया। सरकार विरोधी नारों के साथ रैली निकाली गई। सरकार पर मतदाताओं को मतदान से वंचित करने की साजिश बताया गया। बाजार की दुकानें बंद रही। बंद का समर्थन सामाजिक न्याय आंदोलन की शाहकुंड इकाई ने भी किया। वहीं, पचरूखी, सजौर, रतनगंज, दरियापुर आदि बजारों पर बंद का मिला-जुला असर रहा। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष टुनटुन साह, प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद सिंह, अशोक यादव, दिवाकर यादव, पैक्स अध्यक्ष प्रशांत कुमार, अनवार खां आदि उपस्थित थे।